बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

जनविश्वास से जनकल्याण तक, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं बृजमोहन अग्रवाल ने

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की चर्चा की।

राजनांदगांव, 16 जून।
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राजनांदगांव में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विश्वास, विकास और जनकल्याण की अभूतपूर्व यात्रा तय की है, जिसने नए भारत के निर्माण को नई दिशा दी है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल एक नेता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, वैश्विक सम्मान, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाओं को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठाकर महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण पर केंद्रित किया है। यही कारण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंची है, जिससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।

सांसद ने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। देशभर में 4 करोड़ से अधिक आवासों का निर्माण, 11 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन और करोड़ों परिवारों तक नल से जल पहुंचाना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

विज्ञापन
Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाने वाला मजबूत राष्ट्र बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है और भारत का सम्मान लगातार बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ के विकास का उल्लेख करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राज्य में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स और 70 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर कार्य जारी है। रायपुर-विशाखापट्टनम एवं रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 24 लाख से अधिक आवास निर्मित किए जा चुके हैं, जबकि नई सरकार बनने के बाद 18 लाख अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति दी गई है। जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…