LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

अहमदाबाद में विमान हादसा: सीएम सैनी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, हरियाणा के इन नेताओं ने जताया दुख

हरियाणा 
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को Air India का Plane Crash हो गया। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे की खबर दुखद और पीड़ादायक है। मैं यात्रियों व विमान स्टाफ की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।" 
 
दुख की इस घड़ी में सभी परिवार के साथ- विज 
इस हादसे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी दुख जताया है। विज ने कहा "विजय रूपानी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं। प्लेन में और भी काफी लोग थे, हमे यह सुनकर बहुत दुख हुआ।" केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मी ने हादसे पर कहा कि "यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध करने वाला है। जिन परिवारों ने इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।"
 
यह हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक- स्पीकर
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना में यात्रियों की असामयिक मृत्यु से पूरा देश स्तब्ध है। यह हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इसमें अनेक भारतीय नागरिकों समेत विभिन्न देशों के यात्रियों और क्रू मेंबर्स की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ने की पोस्ट
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने दुख जताते हुए लिखा, "अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों व उनके परिवारों के साथ हैं। राहत व बचाव कार्यों के प्रति हम सभी आशावान हैं। सभी प्रभावितों को इस संकट की घड़ी में संबल मिले, यही प्रार्थना है।"

दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है- दीपेंद्र हुड्डा
हादसे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया यात्री विमान के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से विमान में सवार सभी यात्रियों और स्टाफ के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ। असहनीय वेदना की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।"

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.