बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है शिक्षा: बृजमोहन अग्रवाल

आयोजित शिक्षा सम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास और विकसित भारत शिक्षा अभियान को भविष्य का आधार बताया।

नई दिल्ली, 8 जुलाई। रायपुर के सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) देश की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आई है। यह नीति केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम बन रही है।

बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में उद्योग संगठन एसोचेम (ASSOCHAM) द्वारा आयोजित 18वीं नेशनल एजुकेशन लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट समिट 2026 में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं शिक्षाविदों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ने वर्षों से चली आ रही रट्टा आधारित शिक्षा प्रणाली को समाप्त कर छात्रों की रचनात्मक क्षमता, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया है। अब शिक्षा व्यवस्था को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के नए अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विधेयक शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ देश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूत करेगा।

विज्ञापन
Advertisement

सांसद अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के 140 करोड़ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दूर-दराज और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों का विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के सुदूर इलाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और संसाधनों के अभाव में काम कर रही संस्थाओं को अधिक सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका कहना था कि जब तक समाज के प्रत्येक वर्ग को समान शैक्षणिक अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक विकसित भारत का लक्ष्य अधूरा रहेगा।

अपने संबोधन के अंत में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ‘विकसित भारत शिक्षा अभियान’ का मूल उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना होना चाहिए। शिक्षा ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की सबसे मजबूत नींव है।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…