बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज एयरपोर्ट पर ‘फ्लाईब्रेरी’ की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें

 प्रयागराज
अब प्रयागराज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों का हवाई सफर और भी यादगार होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए ‘फ्लाईब्रेरी’ की शुरुआत की है। यात्री एयरपोर्ट की लाइब्रेरी से अपनी पसंद की किताब मुफ्त में लेकर उड़ान में पढ़ सकेंगे।

इस व्यवस्था की खास बात यह है कि यात्री किताब को अपने गंतव्य तक साथ ले जा सकते हैं। यात्रा पूरी होने के बाद संबंधित एयरपोर्ट की फ्लाईब्रेरी में किताब वापस करने का प्रावधान है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान पढ़ने की सुविधा मिलने के साथ किताबों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि योजना शुरू होते ही पांच यात्रियों ने लाइब्रेरी से किताबें तो लीं, लेकिन उन्हें वापस जमा नहीं किया।

एयरपोर्ट प्रशासन को उम्मीद है कि जागरूकता बढ़ने के साथ लोग इस व्यवस्था का जिम्मेदारी से पालन करेंगे। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक गणेश यादव ने बताया कि फ्लाईब्रेरी का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बनाना है। उन्होंने शहर के लोगों से इस पहल को सफल बनाने के लिए अच्छी और उपयोगी किताबें दान करने की अपील भी की है। अभी योग और धार्मिक किताबें ही ज्यादा हैं।

जिले में पांच स्थानों पर चार करोड़ से बनेंगे हेलीपैड
यूपी की प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्थायी हेलीपैड बनाए जाने की योजना में प्रयागराज भी जुड़ गया है। हालांकि अभी जिले में पांच ही हेलीपैड बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए चार करोड़ का प्रस्तावित बजट शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। हेलीपैड बनाने का उद्देश्य वीवीआईपी मूवमेंट को सुगम बनाने, आपदा राहत व बचाव कार्यों को तेजी के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

विज्ञापन
Advertisement

प्रयागराज के इन स्थानों पर बनाएं जाएंगे हेलीपेड
अभी प्रयागराज जिले के करछना, चाका, कोरांव, मांडा और मेजा तहसील मुख्यालय के पास हेलीपैड बनाया जाना है। शासन से निर्देश पर जून के तीसरे सप्ताह में पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से प्रस्ताव तैयार कराया गया था। पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला प्राधिकरण के कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के इस वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की थी। विभागीय अधिकारियों ने बैठक के दौरान पांच स्थानों पर हेलीपैड बनाने की अनुमानित लागत एक करोड़ 97 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।

अभी दस दिन पहले शासन से दोबारा अनुमानित लागत का प्रस्ताव भेजने का निर्देश मिला। जिसके बाद प्रांतीय खंड ने कुल चार करोड़ की अनुमानित लागत का बजट तैयार किया। लागत के हिसाब से प्रत्येक हेलीपैड को बनाने के लिए 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इस प्रस्ताव को तीन दिन पहले मुख्यालय को भेजा गया। प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता पीके राय ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह तक बजट को मंजूरी मिल सकती है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…