LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आज सुबह हरियाणा के टूरिस्ट की गाड़ी 60 फीट खाई में गिरी

हरियाणा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आज सुबह हरियाणा के टूरिस्ट की गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई। इस हादसे में एक कपल सहित 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। उधर, हिमाचल पुलिस ने गाड़ी को खाई से बाहर निकालने की कवायद में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह सवा 5 बजे के करीब लाहौल स्पीति के गोंदला में हुआ। हादसे के समय HR-98-G-9941 नंबर की गाड़ी में 3 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। ये तीनों केलांग की तरफ जा रहे थे।

ओवर स्पीड की वजह से ड्राइवर स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से 60 फीट गहराई में जा गिरी। गाड़ी पलटे खाते हुई खेतों में रुक गई। हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को ऊपर लाए और केलांग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान रोहन सलूजा, उनकी पत्नी गायत्री सलूजा और साले साहिल पुजारा के रूप में हुई

इस हादसे पर SHO केलांग जवाल सिंह ने बताया कि अब तक घायलों के बयान नहीं हो पाए हैं, क्योंकि उन्हें केलांग से कुल्लू रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कुल्लू भेज दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.