बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

सीहोर में नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म, फिर सल्फास की गोली खिलाकर मार डाला

सीहोर
 जिले के अहमदपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। नाबालिग से दो युवकों के द्वारा दुष्कृत्य के बाद उसे जहर खिलाने का आरोप लगा है। पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को थाने के सामने शव रखकर बैरासिया दोहरा रोड पर चक्काजाम किया।
पानी भरने गई थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अहमदपुर थाने के सामने मृतक का शव रख कर मृतक पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन रात्रि तक जारी रहा। मृतक पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात उनकी दो बेटियां ग्राम मगरदी में रात करीब दस बजे पानी भरने के लिए गई थीं। जहां जगपाल और कुलदीप उर्फ कान्हा सोलंकी ने मेरी बड़ी बेटी को पकड़ लिया और एक शटर वाली दुकान में अंदर बंद कर उसके साथ दुष्कृत्य किया।
इलाज के दौरान हो गई मौत

पिता ने बताया कि छोटी बेटी मेरे पास आई और बोली कि बड़ी बहन को जगपाल और कान्हा ने पकड़ लिया है। जब तक मैं मौके पर पहुंचा तब तक दोनों ने उसे जहर की गोलियां खिला दीं थीं। इलाज के दौरान में मेरी बेटी की मौत हो गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

मामले में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि हमीदिया अस्पताल भोपाल से सूचना प्राप्त हुई। थाना अहमदपुर के अंतर्गत रहने वाली एक बालिका की जहर खाने से हुई मृत्यु के संबंध में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि ग्राम के ही एक लड़के के साथ बालिका को आपत्तिजनक स्थिति में पिता (बच्ची के पिता) द्वारा देखा गया था। बच्ची की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने के चलते विवेचना के दौरान परिजनों के कथन के आधार पर बीएनएस की धारा 64, 66, 123 एवं पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस का कहना- मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Advertisement

ग्रामीणों द्वारा बच्ची के शव को थाने के सामने रखकर कार्यवाही करने की मांग की गई जिस पर पुलिस द्वारा समझाइए दी गई कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जिसे परिजनों द्वारा अंततः मानकर बच्ची का शव थाने से लेकर घर चले गए। प्रकरण के मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ़ कुलदीप सोलंकी उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, मामला दर्ज करने के बाद धरपकड़ में एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। हलांकि, उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…