बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने रीवा में अमरकंटक पावर प्लांट के विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल 
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने रीवा में अमरकंटक पावर प्लांट के 220 के.व्ही. स्विच यार्ड के विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चचाई में 660 मेगावॉट की निर्माणाधीन यूनिट से विद्युत निकासी के लिये स्विच यार्ड और ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग के कार्यों को समय-सीमा, उच्चतम गुणवत्ता और प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर जोर दिया।

ट्रिपिंग में आई कमी को बताया बड़ी उपलब्धि
बैठक में विंध्य क्षेत्र में ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इंजी. श्री तिवारी ने पिछले तीन वर्षों में ट्रिपिंग की घटनाओं में आई उल्लेखनीय कमी को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मेंटेनेंस स्टाफ की सजगता और दक्षता का परिणाम है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि इसी तरह सतर्कता बनाए रखें, ताकि ट्रिपिंग की घटनाओं को और भी न्यूनतम किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में सतना, रीवा, सिंगरौली में 470 फाल्ट ट्रिपिंग आईं थी, जबकि 2024-25 में इसकी संख्या घटकर 273 रह गई है।

रिमोट ऑपरेशन के अनुरूप करें सबस्टेशनों का विकास
प्रबंध संचालक ने कहा कि भविष्य में एम.पी. ट्रांसको के सभी एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों को रिमोट ऑपरेशन पर लाने की योजना है। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य सभी सबस्टेशनों को रिमोट ऑपरेशन के अनुरूप तैयार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने यार्ड फेंसिंग जैसे सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन कंपनी के सभी सबस्टेशनों को डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सिस्टम से पूर्ण रूप से आइसोलेट किया जाए ताकि रिमोट ऑपरेशन की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

कर्मचारियों के क्वार्टर्स में हो समान रखरखाव
श्री तिवारी ने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कंपनी के सभी कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर्स का मेंटेनेंस बिना किसी भेदभाव के समान रूप से किया जाए, जिससे सभी को संतोषजनक आवासीय सुविधाएँ प्राप्त हों।

विज्ञापन
Advertisement

सीधा संवादः नई पीढ़ी अपनाए प्रो-एक्टिव और इनोवेटिव कार्यशैली
बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने विंध्य क्षेत्र के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीकी और प्रबंधकीय दृष्टि से कई जटिल चुनौतियाँ लेकर आएगा, जिनका सामना प्रो-एक्टिव सोच, नवाचार, और टीम भावना के साथ करना होगा। उन्होंने ट्रांसको की नई पीढ़ी से सकारात्मक और बहुआयामी कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में जबलपुर मुख्यालय से मुख्य एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता तथा विंध्य क्षेत्र के लगभग 40 सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…