LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

PM Modi ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारी सरकार का हर दिन, हर फैसला, हर नीति अंबेडकर को समर्पित

हिसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के हिसार में एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी और अयोध्या के नई फ्लाइट को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया , प्रधानमंत्री ने यहाँ बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा हमारी सरकार का हर दिन, हर फैसला, हर नीति बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है, पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि में ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहब जीवित थे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- हरियाणा से, हिसार से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया है। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है। आज मुझे ये देखकर गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा- विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

बाबा साहब का जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ

विज्ञापन
Advertisement

आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है। इसलिए हमारी सरकार का हर दिन, हर फैसला, हर नीति बाबा साहब अंबेडकर को समर्पित है। वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाएं इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है।

अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है

इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु हुई है। यानि अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है। बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरु होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। ये शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की उड़ान है।
“हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा” और ये वादा हम पूरा कर रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा और ये वादा हम देश में चारों तरफ पूरा होता देख रहे हैं। हमारी सरकार एक तरफ कनेक्टिविटी पर बल दे रही है,दूसरी तरफ गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है। यही तो बाबा साहब का सपना था, हमारे संविधान निर्माताओं की आकांक्षा थी।
कांग्रेस पर साधा निशाना, बाबा साहब के साथ किया व्यवहार याद दिलाया

मोदी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा  हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा। डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।
कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया

पीएम ने कहा कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे।कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सपना देखा था, सामाजिक न्याय के लिए संविधान में जो व्यवस्था की थी उसको भी छुरा घोंपकर उस संविधान के प्रावधान को तुष्टिकरण का माध्यम बना दिया। कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है। बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.