बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

IPL 2025 फाइनल से पहले ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर प्रस्तुति, भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

नई दिल्ली 
आईपीएल 2025 से पहले ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया गया। इस दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल छू लिया। इस दौरान शंकर महादेवन के बेटों शिवम और सिद्धार्थ महादेवन ने भी परफॉर्म किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सबसे पहली प्रस्तुति ‘तलवारों पर सिर वार दिया’ पर दी गई। बता दें कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत
वहीं, कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेनाओं के शौर्य को भी ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान शंकर महादेवन ने अपने बेटों के साथ मैं रहूं या न रहूं, भारत ये रहना चाहिए। हां, यही रस्ता है तेरा, जैसे गीतों पर देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति दी। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी कलाकारों के सुर से सुर मिलाते रहे और भारतीय सेनाओं को अपनी सलामी भेजते रहे। इसके बाद शंकर महादेवन और उनके साथी कलाकारों ने ‘ऐ वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत पेश किया।
 
देशभक्ति मय माहौल
कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति लक्ष्य फिल्म का गीत ‘कदमों से मिलते हैं कदम’, गीत रहा। इसके बाद ‘मां तुझे सलाम’ गीत ने मैदान में मौजूद दर्शकों को देशभक्ति की भावना से भर दिया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति ‘यह देश है वीर जवानों’ का रहा। शंकर महादेवन और उनके साथी कलाकारों ने इसे बेहद अलग अंदाज में पेश किया। इसके बाद शंकर महादेवन के बेटों ने ‘लहरा दो ’ गाने से आईपीएल फाइनल से पहले मैदान का माहौल बिल्कुल देशभक्तिमय कर दिया। सबसे आगे में गीत पेश किया गया, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ के साथ दुनिया भर के लोगों को भारतीय सेना के शौर्य का संदेश दिया गया।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…