बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत एवं हवन-पूजन आयोजित हुआ।

रायपुर, 16 जून 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार रायपुर में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर (मां सरस्वती बाल कल्याण समिति सदस्य), डॉ. कल्पना चौबे (सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्र सेविका समिति सेविका), श्री ओंकार ताम्रकार, श्री शिव चरित द्विवेदी (भागवताचार्य), श्रीमती पायल चक्रधारी, श्री अशोक डडसेना, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा तथा प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 40 अभिभावक एवं 150 भैया-बहनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं श्रेष्ठ संस्कारों से भी जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना की।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा ने अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुसज्जित प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विशाल खेल मैदान तथा प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध है।

विज्ञापन
Advertisement

इसके उपरांत अभिभावकों की उपस्थिति में हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा विधिवत शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

शाला प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में नए शैक्षणिक सत्र के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…