बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

बटला हाउस में सनसनीखेज हत्याकांड, पति के प्यार की चाहत में पत्नी की बिगड़ी नियत, फिर किया ऐसा काम

नई दिल्ली 
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है जिसने रिश्तों की उलझी डोर और ईर्ष्या की भयानक तस्वीर पेश की है। 2 जून 2025 की सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक लड़के का घबराया हुआ फोन आया जिसने बताया कि उसके घर में चोर घुस आए हैं और उन्होंने उसके पापा की दूसरी बीवी को चाकू मार दिया है। पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो चौथी मंजिल पर नस्बू खातून (करीब 30 साल) का खून में सना शव मिला जिसकी गर्दन और पेट पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे।

चोरी का ड्रामा, पुलिस को हुआ शक
शुरुआत में मामला चोरी के इरादे से हत्या का लग रहा था लेकिन पुलिस की जांच में जल्द ही कई ऐसे सुराग मिले जो इस कहानी पर सवाल उठा रहे थे। घर की तलाशी के दौरान कोई ताला टूटा नहीं मिला न ही जबरन घुसने या किसी संघर्ष के निशान थे। परिवार वालों से पूछताछ में भी विरोधाभासी बयान सामने आने लगे। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन किसी भी बाहरी व्यक्ति की रातभर कोई संदिग्ध आवाजाही नहीं दिखी। शक की सुई अब घर के अंदर रहने वालों पर घूम गई।जांच में खुलासा हुआ कि घर में अंसार नाम के एक शख्स की दो बीवियां अफसरी खातून और नस्बू खातून एक साथ रहती थीं। पुलिस ने जब पहली बीवी अफसरी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अफसरी ने बताया कि उसकी शादी अंसार से 16 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। कुछ साल पहले अंसार ने हैदराबाद में बिना अफसरी को बताए नस्बू से दूसरा निकाह कर लिया। एक साल हैदराबाद में रहने के बाद अंसार अपनी नई दुल्हन को दिल्ली ले आया। जब अफसरी को इस सच्चाई का पता चला तो वह इस बात को लेकर बेहद आहत और नाराज़ रहने लगी। कुछ समय बाद अंसार नौकरी के लिए दुबई चला गया और घर में सिर्फ दोनों बीवियां, अफसरी और नस्बू रह गईं। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। अफसरी को लगता था कि अंसार का झुकाव उसकी नई बीवी की ओर ज्यादा है। रिश्तों में कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि एक बार तो नस्बू ने अफसरी के बच्चे को थप्पड़ भी मार दिया था। यहीं से अफसरी के अंदर पल रही जलन और गुस्से ने खौफनाक रूप ले लिया।
 
खूनी वारदात को दिया अंजाम 
1 जून की रात दोनों 'सौतनों' के बीच फिर तीखी कहासुनी हुई। इस झगड़े के बाद गुस्से में अफसरी रातभर करवटें बदलती रही। फिर लगभग रात 2 बजे वह उठी रसोई से एक चाकू लिया और सोती हुई नस्बू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने नस्बू के गर्दन और पेट पर कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद अफसरी ने अपने नाबालिग बेटे से झूठी कहानी बनाई कि घर में चोर घुस आए और उन्होंने नस्बू को मार दिया लेकिन दिल्ली पुलिस की पैनी नज़र से वह बच नहीं पाई। अफसरी के झूठ की परतें जल्द ही उधड़ गईं और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। यह घटना रिश्तों की जटिलता और ईर्ष्या के भयावह परिणामों की एक दर्दनाक मिसाल है।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…