उत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत
27 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रशासन का कहना है कि मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये घटना हुई है.