गंगा में बढ़ा जलस्तर, गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, गांव छोड़ने को मजबूर ग्रामीण
23 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वैशाली वैशाली जिला के देसरी प्रखंड के गनियारी टोला गंगा नदी से करीब एक किलोमीटर दूर बांध किनारे बसा हुआ है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी होने से गांव की संपर्क पथ पर करीब 08 फीट पानी लग गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसके कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोग अब गनियारी टोला छोड़कर ऊपरी इलाके के तरफ मूव कर रहे हैं। गनियारी टोला करीब पांच सौ से अधिक आबादी का गांव है। करीब 65 घर हैं। सभी परिवार किसान हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी खेती बाड़ी और पशु पालन कर परिवार भरन पोषण करते हैं। गंगा की जल स्तर में बढ़ोतरी होने से किसान की सारी फसलें डूब गई हैं। पशु के लिए खेत में उपजे चारा डूब गए हैं। पशुपालकों को अब परेशानी हो रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसको लेकर किसान पशु को ऊपरी इलाके में लेकर पहुंच रहे हैं। लोग अपने अपने घरों से सारे सामान लेकर दूसरे स्थान पर जाने को विवश हो गए हैं। गांव के चारों तरफ गंगा का पानी ही पानी नजर आ रहा है।