फिर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, सैलानी उठाएंगे हसीन वादियों का लुत्फ
24 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन, जो यात्रियों को सुहानी वादियों और प्राकृतिक नजारों का अनुभव कराती है, उसका संचालन चार माह के अंतराल के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह ट्रेन 26 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को पातालपानी रेलवे स्टेशन से कालाकुंड तक चलेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा इसके संचालन के लिए विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, पातालपानी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को सड़क मार्ग से ही जाना होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ट्रेन की यह यात्रा महू तहसील के घने जंगलों, ऊंची-नीची पहाड़ियों, झरनों और पक्षियों की चहचहाहट के बीच से गुजरती है, जिससे यात्रियों को अद्भुत अनुभव मिलता है।