मध्यप्रदेश में आज 19 जिलों में अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में सुबह तेज बारिश हुई
25 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर से स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिससे लगातार भारी बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को 19 जिलों में अति भारी औ 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले गुरुवार को अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। रायसेन में 2.3 इंच पानी गिरा। सिवनी में 1.6 इंच, पचमढ़ी में डेढ़ इंच, भोपाल में सवा इंच बारिश हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, दतिया, शिवपुरी और सागर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया, विदिशा, बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो गेट खोले गए। रायसेन में बारना बांध के 4 गेट एक-एक मीटर खोलकर दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ग्वालियर में सुबह तेज बारिश हुई। भोपाल में कभी धीमी, कभी तेज बारिश हो रही है।