दबंग आवाज़
राजस्थान के विधायकों की सैलरी-पेंशन में 10% बढ़ोतरी, जनता में उठे सवाल
24 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर  राजस्थान सरकार ने जुलाई से विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। जुलाई से सभी विधायकों की सैलरी में 10% की बढ़ोतरी होने जा रही है। अब विधायकों को हर महीने 40,000 रुपये की जगह 44,000 रुपये का मूल वेतन मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यानी सालाना 48,000 रुपये ज्यादा पगार मिलेगी। कितनी है अब सैलरी और भत्ता? फिलहाल, विधायकों को मूल वेतन और भत्ता मिलाकर हर महीने करीब 1,47,000 रुपये मिलते हैं। अब भत्तों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन में भी इजाफा करने की तैयारी है। पिछले सत्र में हुआ था प्रस्ताव पास राजस्थान की बीजेपी सरकार ने विधानसभा के पिछले सत्र में ही वेतन और पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य का विधि विभाग जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। पूर्व विधायकों की पेंशन राजस्थान में एक बार के पूर्व विधायक को 35,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। हर अतिरिक्त 5 साल की सेवा पर 8,000 रुपये जुड़ते हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें