राजस्थान में फिर बरसेगा पानी: 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
26 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर से मानसून की भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वानुमान जताया गया है कि भारी बारिश का यह दौर 30 जुलाई तक जारी रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद एक अगस्त से फिर से यह चक्र धीमा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ,जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को एक कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके और ज्यादा स्ट्रॉन्ग होकर वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। यह सिस्टम अब तेजी से पश्चिमी दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर चलेगा।