रोजाना 7 हजार कदम चलना बचा सकता है कैंसर, डिप्रेशन और समय से पहले मौत से : लैंसेट स्टडी
30 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना 7,000 कदम चलने से कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन, डिमेंशिया जैसे गंभीर स्वास्थ्य खतरों को कम किया जा सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अध्ययन में 57 शोधों का विश्लेषण किया गया, जिसमें 1,60,000 से अधिक वयस्कों के डेटा शामिल थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अध्ययन में पाया गया कि रोज 7,000 कदम चलने से हृदय रोग का खतरा 25 प्रतिशत, कैंसर 6 प्रतिशत, टाइप 2 डायबिटीज 14 प्रतिशत, डिमेंशिया 38 प्रतिशत, डिप्रेशन 22 प्रतिशत और गिरने की घटनाएं 28 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साथ ही मृत्यु का जोखिम करीब 50 प्रतिशत तक घट सकता है। वर्तमान में 10,000 कदम रोजाना का अनौपचारिक लक्ष्य माना जाता है, लेकिन अध्ययन में कहा गया है कि 7,000 कदम का लक्ष्य कम सक्रिय लोगों के लिए अधिक व्यावहारिक है।