वक्फ बोर्ड घोटाले में अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ीं, ओखला विधायक समेत 11 पर आरोप तय
28 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली की कोर्ट ने AAP नेता के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र (IPC की धारा 120-बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) व 13(2) के तहत आरोप तय किए हैं. इस मामले ने AAP की राजनीतिक छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अगस्त 2022 में अमानतुल्लाह खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था.