शादी के नाम पर 4 बार ठगा गया युवक, लाखों गंवाकर टूटा सपना
2 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जोधपुर. दुल्हन लाने के लिए एक के बाद एक कुल चार शादियां की लेकिन एक भी दुल्हन साथ नहीं आई। मामला राजस्थान के लूणी का है जहां पड़ोसी ने ही युवक को शादी का झांसा दिया और 3.85 लाख रुपए ठग लिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरोपी युवक ने हर शादी से पहले पैसे की डिमांड की, जिसे दुल्हन की आस में पूरा भी किया गया। लेकिन फिर भी कोई दुल्हन घर तक नहीं आई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ठगी का शिकार होने के बाद अब पीड़ित दूल्हा पुलिस की शरण में पहुंचा है जहां उसने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जोधपुर की लूनी थाना अनुसंधान में जुटी है। लूणी थानाधिकारी डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विजेंद्र भारती ने इस्तगासा के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने पड़ोस में रहने वाले पप्पू भारती अमर भारती भंवरी देवी और राकेश भारती के खिलाफ शिकायत देते हुए लिखा है।