हरियाणा पुलिस में जल्द होंगी भर्तियां, सीएम सैनी ने युवाओं को दी बड़ी सौगात
27 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चरखी दादरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में जल्द ही पुलिस भर्ती निकाली जाएगी। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सैनी ने कहा कि हम जल्द ही पुलिस की और भर्तियां निकालेंगे। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। यह बातें मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी जिले के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोझू कलां गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि सीएम सैनी ने यह नहीं बताया कि हरियाणा पुलिस में कितनी भर्तियां निकाली जाएंगी। कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास इससे पहले, मुख्यमंत्री सैनी ने लगभग 68 करोड़ रुपये की 19 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने घोषणा की कि उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर बाढड़ा में एक नई अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। उन्होंने हडौदा गांव में एक सब्जी मंडी के निर्माण की भी घोषणा की, जो व्यवहार्यता मूल्यांकन के अधीन है।