हर दिन BJP दफ्तर में मौजूद रहेंगे मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष से सोमवार-मंगलवार को मिल सकेंगे कार्यकर्ता
26 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हर दिन एक मंत्री की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान संबंधित मंत्री प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकार का पक्ष भी प्रमुख मुद्दों पर स्पष्ट करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसलिए उठाया ये कदम पार्टी के इस फैसले से न केवल कार्यालय में मंत्रियों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित होगी, बल्कि संगठन की जमीन पर सक्रियता भी बढ़ेगी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।