10वीं की छात्रा ने बनाई खास जैकेट, जो खतरा महसूस होने पर कॉल और लाइव लोकेशन भेजेगी
2 January 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रतलाम रतलाम-जावरा की एक साधारण-सी दिखने वाली छात्रा ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सिर्फ सोचते रह जाते हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली तनिष कुंवर सोलंकी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसा कमाल का आइडिया तैयार किया है, जिसने सीधे राष्ट्रीय स्तर तक दस्तक दे दी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तनिष का खास जैकेट मॉडल तनिष ने Women Safety Jacket नाम का एक खास जैकेट मॉडल बनाया है. यह कोई आम जैकेट नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जान बचाने वाला सुरक्षा कवच है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अगर किसी लड़की के साथ किडनैपिंग या किसी अनहोनी की आशंका होती है, तो यह जैकेट अपने आप माता-पिता को Live Location भेजेगा और कॉल भी लगाएगा. यानी खतरे की स्थिति में मदद तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी.