1111 एकड़ जमीन सौदे में फंसे विधायक संजय पाठक, बैगा आदिवासियों की जमीन पर विवाद
28 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कटनी सहारा समूह की 310 एकड़ बेशकीमती जमीनों की खरीद में फंसी भाजपा विधायक संजय पाठक (bjp mla sanjay pathak) की पारिवारिक फर्म के बाद अब नया खुलासा हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बार विजयराघवगढ़ के विधायक पाठक पर डिंडोरी, उमरिया, जबलपुर और सिवनी में आदिवासियों के नाम ही आदिवासियों की 1111 एकड़ जमीन खरीदने के आरोप लगे हैं। दिव्यांशु मिश्रा ने कटनी एसपी को शिकायत की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहा है, आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए सरकार ने जो नियम बनाए, उसी नियम में सेंध लगाकर भू-माफिया आदिवासियों की जमीन खरीद रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन जगहों में खरीदी गई जमीनें डिंडोरी, उमरिया, कटनी, जबलपुर और सिवनी में आदिवासियों को मोहरा बनाकर बैगा आदिवासियों की 1111 एकड़ जमीन खरीदी गई।