दबंग आवाज़
जमशेदपुर के एक स्कूल में आई बाढ़, विद्यालय में ही फंसे रहे 162 मासूम बच्चे
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रांची झारखंड में 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। लगातार 4 दिनों तक भयंकर बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, राज्य में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बात करें जमशेदपुर की तो यहां भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कोवली थाना अंतर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में जलजमाव हो गया है। विद्यालय में भरे पानी के बीच 162 बच्चे फंस गये हैं। जलजमाव के कारण बच्चे स्कूल की छत पर चढ़ गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे 162 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद एक मिसाल कायम कर दी है। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें