दबंग आवाज़
कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन, नया प्रोमो रिलीज
11 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि वो कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन होस्ट नहीं करने वाले हैं. लेकिन अब मेकर्स ने केबीसी 17 का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज कर दिया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन  ने अपनी फिल्म अग्निपथ के विजय के अंदाज में शो की रिलीज डेट का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि वीडियो में अमिताभ बच्चन का विजय के किरदार का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कौन बनेगा करोड़पति शो का नया सीजन 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात के 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वो अग्निपथ के अपने किरदार विजय के अंदाज में कहते हैं, “11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपुन का, मालूम अपॉइंटमेंट, इंग्लिश बोलता है.” सामने आए इस प्रोमो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि एक अमीर आदमी अपने घर आए सेल्समैन से बुरी तरह बात करता है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें