पंजाब में खुलेंगे 333 नए पिंड क्लीनिक, जिला अस्पतालों में MRI-CT स्कैन की सुविधा
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए जल्द ही 333 नए पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे। इससे राज्य में पिंड क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 591 हो जाएगी। फिलहाल 258 पिंड क्लीनिक संचालित हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में 1244 आम आदमी क्लीनिक भी काम कर रहे हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में सिविल सर्जनों के राज्यस्तरीय सम्मेलन के दौरान दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नवंबर के अंत तक सभी जिला सिविल अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाने का लक्ष्य है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दवाओं की कमी पर जीरो टालरेंस अपनाने के निर्देश दिए।