दबंग आवाज़
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 421 हाईटेक CCTV कैमरे, यात्रियों की सुरक्षा होगी मजबूत
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों की सुरक्षा तीसरी आंख के पहरे में रहेगी। रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर 421 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से करीब 150 कैमरे काम करना शुरू कर चुके हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनकी निगरानी की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंपी गई है। स्टेशन के पंचकूला की तरफ कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथारिटी (आरएलडीए) ने इसे आरपीएफ को हैंडओवर कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कंट्रोल रूम से स्टेशन परिसर में लगे कैमरों के जरिये यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा होने के साथ ही शेष कैमरे भी चालू कर दिए जाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेलवे स्टेशन के पूनर्विकास के बाद नई इमारत और आधुनिक सुविधाओं के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी है। आरएलडीए ने इसके लिए टेंडर निकाला है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें