दबंग आवाज़
यमुना में नहाते समय 6 किशोरियां डूबीं, 4 की मौत, 2 गंभीर, हुआ दर्दनाक हादसा
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आगरा उत्तर प्रदेश आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ 6 किशोरियां नदी में डूब गईं। इनमें से चार की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी किशोरियां यमुना में नहाने के लिए आई थीं। पैर फिसलने के कारण वे गहराई में चली गईं, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सभी 6 किशोरियों को बाहर निकाल लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शवों को पोस्टमॉर्टम गृह भेज दिया है। बच्चियों की मौत पर गांव में मातम पसर गया है। घटना सुबह 11 बजे की है। थाना सिकंदरा के बाईंपुर के नगला स्वामी गांव की किशोरियां गर्मी अधिक होने के कारण यमुना में नहाने चली गईं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी किशोरियों की उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है। जिनमें से चार की डूबने से मौत हो गई है। दो को गंभीर अवस्था में यमुना से बाहर निकाला है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें