बिहार में बनेंगे 7 नए एयरपोर्ट, 9 जिलों में हेलीपैड, छोटे शहरों को मिलेगी उड़ान
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार में आने वाले तीन से चार वर्षों में हवाई सफर की तस्वीर पूरी तरह बदलने की तैयारी है। राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए सात नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही नौ जिलों में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव है।पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पूरी कवायद का मकसद बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ना और बिहार को पर्यटन व कारोबार के नए केंद्र के रूप में विकसित करना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
7 नए एयरपोर्ट से छोटे शहरों को मिलेगी उड़ान राज्य में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार की गई हैं। सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना है।