दबंग आवाज़
राजस्थान में 70 कॉलेजों को एनओसी का इंतजार, अब तक नहीं मिला जवाब
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर राजस्थान में उच्च तकनीकी शिक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़े 70 संस्थानों ने कंप्यूटर से जुड़े डिग्री-डिप्लोमा कोर्सेज के लिए सरकार के पास आवेदन कर रखा है, लेकिन 6 महीने से यह आवेदन सरकार की फाइलों से आगे ही नहीं बढ़ सका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन कॉलेजों के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर की ओर से छह महीने पहले ही निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के बाद एनओसी जारी करने की अनुशंसा की जा चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कमेटियों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तकनीकी शिक्षा निदेशायल ने इन 70 कॉलेजों को एनओसी जारी करने की अनुशंसा 11 जुलाई 2024 को कर दी। इसके बाद सचिवालय स्तर पर मामला 6 महीने से अटका हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि हाल में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव स्तर के तबादले हुए हैं, जिसके बाद अब मामला कुछ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें