रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को लेकर विवाद, पड़ोसी पर लगा मंदिर तोड़ने का आरोप
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रतलाम रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को तोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है। मंदिर का मलबा आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हिंदू संगठन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। जेसीबी से तोड़ा गया मंदिर रतलाम के ओझाखाली रामगढ़ कॉर्नर पर स्थित भैरव मंदिर को जेसीबी से तोड़ा गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंदिर लगभग 130 साल पुराना बताया जा रहा है। मंदिर तोड़ने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने मंदिर तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।