दबंग आवाज़
नेशनल हाइवे में भीषण हादस, ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, जिन्दा जला ट्रेलर चालक
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें