दबंग आवाज़
बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक महिला घायल
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत यह पूरा मामला जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुवास गांव का है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जहां, कार में सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रजवाहे के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग दुल्हन को विदा करने के बाद ऑल्टो कार से वापस लौट रहे थे।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें