नारनौल में एक निजी स्कूल की टीचर ने कक्षा 5 के छात्र की पिटाई की, फटा कान का पर्दा
7 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नारनौल नारनौल में एक निजी स्कूल की टीचर ने कक्षा 5 के छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र की मां ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस से की है। शिकायत में छात्र की मां रीना ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दोनों ही शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसका बड़ा बेटा यश कक्षा 6 और छोटा बेटा दक्ष कक्षा 5 में पढ़ता है। मंगलवार भी उसके दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए गए हुए थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छोटा बेटा दक्ष उसकी ही क्लास के दूसरे बच्चे आरव के साथ शरारत कर रहा था। इतने में वहां पर प्रीति नाम की मैडम आई जो दक्ष को ई.वी.एस. पढ़ाती है। वह आते ही दोनों बच्चों को मारने लगी। उसने दक्ष के कानों पर बहुत जोर से मारा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे उसके बेटे के दोनों कानों का पर्दा फट गया। वह बच्चे को अस्पताल लेकर गई जहां पर दक्ष का इलाज चल रहा है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि बच्चे के एक कान का पर्दा पूरी तरह फट गया तथा दूसरे कान के पर्दे में छेद हो गया है।