प्रयागराज से दिल्ली जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, ड्राईवर की पाया सूझबूझ से काबू
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सोनभद्र मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के खैराही स्टेशन के पास स्थित कर्मा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटित हुई। प्रयागराज से दिल्ली जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ट्रेन में आग लगने के बाद, उसमें उठते हुए धुएं को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राईवर की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंगलवार की दोपहर जब त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने रास्ते पर तेज गति से बढ़ रही थी, तभी डिलही के पास अचानक ट्रेन से धुआं उठने लगा। धुआं देख यात्री डर के मारे गाड़ी से बाहर कूदने की सोचने लगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ट्रेन के डिब्बों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री बिना किसी समझदारी के आपातकालीन दरवाजों की ओर भागने लगे।