दबंग आवाज़
भोपाल के शिक्षक की अनोखी पहल, खुद खरीदा ई-रिक्शा, स्कूल में बढ़ गई बच्चों की संख्या
26 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल  फंदा ब्लॉक के सेमरी खुर्द स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में 5-7 किलोमीटर की दूरी और सुरक्षित आवागमन के अभाव में बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पा रहे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस समस्या को दूर करने के लिए प्रभारी शिक्षक राकेश पटेल ने सामुदायिक चंदे और अपने स्तर से किस्तें चुकाकर एक ई-रिक्शा खरीदा। इस पहल के बाद स्कूल में बच्चों की उपस्थिति सुधरी और छात्र संख्या 18 से बढ़कर 48 हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
5-7 किमी की दूरी और सुरक्षा की चिंता बनी थी बाधा स्कूल में लगातार अनुपस्थिति की वजह जानने के लिए राकेश पटेल ने अभिभावकों से बात की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभिभावकों ने बताया कि आसपास के गांवों से स्कूल तक करीब 5 से 7 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना बच्चों के लिए कठिन था और नियमित परिवहन सुविधा भी नहीं थी। इसके अलावा अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें