दबंग आवाज़
एडु-सिंघनपुर मार्ग पर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक पहुंचा सड़क पर
22 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायगढ़ जिले के एडु-सिंघनपुर मार्ग पर शनिवार को जंगल से निकलकर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक सड़क पर पहुंच गया. हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हाथियों ने सड़क के बीच खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. हाथियों के इस झुंड में दो शावक भी शामिल हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है और बड़ी संख्या में लोग हाथियों को जंगल की ओर भगाने की कोशिश कर रहे हैं. यह घटना खरसिया और धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगे जंगल क्षेत्र की है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुटी है. इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और सतर्क रहें.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें