दबंग आवाज़
अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खड़ी बस से टकराई, 4 की मौत, बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अयोध्या बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बताया जा रहा है कि ये मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही थी. जानकारी के अनुसार यह हादसा बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जहां खराब खड़ी बस में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. मिनी बस में 18 लोग सवार थे. सभी महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें