सूरजपुर में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 की मौत, एक महिला गंभीर
8 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे पर घटी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है.