सारण बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना के समीप एक पेड़ के टूटकर गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी तथा एक युवक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर शाम को सैदपुर गांव निवासी दिलीप सिंह प्रतिदिन की तरह परसा बाजार स्थित दुकान बंदकर मोटरसाइकिल से हाजीपुर जा रहा था।