भूपेश बघेल के घर कार्रवाई, आक्रोशित समर्थकों ने ED की गाड़ी रोकी
10 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की जांच जारी है. वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समर्थकों ने अफसरों से झूमाझटकी करते हुए ईडी अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है. इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ईडी और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे. 14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही.