अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 6 महीने में 50% से ज्यादा गिरा, 5 साल पहले निवेशकों को दिया था शानदार रिटर्न
7 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली क्या अंबानी, क्या अडानी... शेयर मार्केट की गिरावट ने बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयरों को धराशाई कर दिया है। इनमें कई शेयर ऐसे हैं जो पिछले 6 महीने में निवेशकों का आधे से ज्यादा नुकसान कर चुके हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यानी इनकी कीमत पिछले 6 महीने के मुकाबले आधे से ज्यादा गिर गई है। इसी में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) का शेयर भी शामिल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गुरुवार को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर में उतार-चढ़ाव रहा। यह तेजी के साथ खुला था, लेकिन बाद में गिरावट आ गई। इससे पहले बुधवार को यह शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे यह शेयर करीब 0.25% की गिरावट के साथ 846.30 रुपये पर था। पिछले 6 महीने की रेकॉर्ड देखें तो इस शेयर ने निवेशकों की रकम आधी से भी कम कर दी है।