पटियाला में पुल गिरने के बाद प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश; रूट डायवर्ट
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटियाला. पटियाला बाईपास पर एनएच-7 स्थित भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बना स्टील ट्रस पुल ढहने के बाद जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और नहर में पानी की सप्लाई बहाल रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन हिमांशु जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आदेश के अनुसार पुल का मलबा नहर में गिरने के चलते जनसुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन और नहर की सप्लाई बहाल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना स्थल को बैरिकेडिंग करवाया जाएगा डीसी की ओर से जारी आदेश में पटियाला के एसएसपी को घटनास्थल पर बैरिकेडिंग करवाने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।