ग्वालियर की सड़कों की बदहाली पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, युद्धस्तर पर शुरू हुई मरम्मत और मॉनिटरिंग
15 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्वालियर ग्वालियर की सड़कों से लेकर जलजमाव को लेकर भोपाल तक बदहाली की रिपोर्ट पहुंचने के बाद अब सड़कों की पेच रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शनिवार को कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की ओर से मॉनीटरिंग शुरू की गई और अधिकारियेां को जिम्मे बांट दिए गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्वालियर की बदहाली को लेकर हाल में ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री ने सीएम के सामने स्थिति रखी थी और कहा था कि ग्वालियर में हालात ठीक नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद भी मैदानी स्तर पर काम नहीं दिख रहा था लेकिन शनिवार से सरकारी अमला सक्रिय होकर काम करने लगा। निगम आयुक्त ने अब प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी वहीं कलेक्टर और निगम आयुक्त ने अब प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है।