नौरादेही में बसेंगे अफ्रीकन चीते, बाघ और चीते की साझा दहाड़ गूंजेगी जंगल में, 600 वर्ग किमी क्षेत्र में बसेंगे अफ्रीकन चीते
9 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सागर मध्य प्रदेश का वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, एक ऐसा जंगल है जहां बाघों की दहाड़ गूंजती है, हिरणों की छलांगें दिखती हैं और पेड़ों की छांव में सैकड़ों कहानियां छुपी हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन अब इस जंगल की पहचान और भी खास होने वाली है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
क्योंकि यहां आने वाले हैं अफ्रीका से आए मेहमान, यानी रफ्तार के सौदागर चीते.वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम ने नौरादेही का दौरा किया उन्होंने यहां के मोहली, सिंगपुर और झापन रेंज में करीब 600 वर्ग किलोमीटर का इलाका चुना जहां चीतों का नया घर बनाया जाएगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व के रूप में वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व भले ही नया हो, लेकिन जल्द ये पूरे देश में मशहूर होने वाला है.