कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी ने कार बाजार में अपना दमखम दिखा दिया है और अब बारी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कंपनी भारत में अगले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने वाली है. वैसे ये सारी बातें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। अब कंपनी ने बताया है कि वे तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च करेंगे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये वियतनाम में आने वाले इवो (Evo), क्यो (Kyo) और काइनेट (Kinet) पर बेस्ड होंगे. बेस्ड होने से मतलब है कि भारत में आने वाले इन स्कूटर्स को कंपनी भारत के हिसाब से अपडेट करेगी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनके फीचर्स और स्पेक्स को भारतीय बाजार के हिसाब से ट्यून किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो विनफास्ट इन स्कूटर्स की चेसिस और डिजाइन को मॉडिफाई करेगा. संभव है कि ये भारत में किसी दूसरे नाम से लॉन्च हों.