नौ महीने बाद भारत और बांग्लादेश के बीच फिर चली ट्रेन
22 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंसा और सियासी संग्राम के बीच भारत ने ट्रेनें रद्द कर दी थीं। 9 महीने के बाद एक बार फिर भारत और बांग्लादेश के बीच मालगाड़ी की सेवा शुरू हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गुरुवार को बांग्लादेश के दीनाजपुर के बाइरोल रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पहुंची। बांग्लादेश की रेलवे ने इसकी पुष्टि की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक दिनाजपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मोहम्मद जियाउर रहमान ने कहा कि गुरुवार रात 10:30 बजे मालगाड़ी पहुंची। यह रेल सेवा बाइरोल बॉर्डर से होकर शुरू हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के राधिकापुर स्टेशन से यह मालगाड़ी रवाना हुई थी। बांग्लादेश में सामान उतारने के बाद इसी रूट से ट्रेन भारत वापस लौटेगी।