हरियाणा में मौसम ने कड़ाके की सर्दी के बाद अब करवट बदली, गेहूं के लिए मौसम अच्छा, बंपर पैदावार की उम्मीद
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
करनाल हरियाणा में मौसम ने कड़ाके की सर्दी के बाद अब करवट बदल ली है। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन का तापमान सामान्य अधिक है और रात का सामान्य देखा जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। करनाल स्थित राष्ट्रीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रतन तिवारी ने बताया कि धूप तीखी है अलग-अलग जगहों से पहुंची रिपोर्ट के मुताबिक, गेहूं की फसल में जो फुटाव है और सिट्टे निकलने शुरू किए हुए हैं वह बिल्कुल सही आ रहे ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभी तक गेहूं की फसल में हुई टीलरिंग पिछली बार से ज्यादा नजर आ रही है। संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस बार गेहूं का लक्ष्य 115 मिलियन टन रखा गया है।