एम्स ने अत्यंत दुर्लभ सर्जरी हुई, मरीज की आंख से निकला 1 इंच लंबा परजीवी
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल . भोपाल एम्स ने अत्यंत दुर्लभ सर्जरी की। मरीज के आंख में रेटिना से एक इंच लंबा परजीवी कीड़ा(Living Parasite in eye) निकाला।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तक दुनिया में 3-4 केस ही इस परजीवी लार्वा के आंख के विट्रियस कैविटी (कांचीय द्रव) में मिला है। रूसल्ली (विदिशा) के 35 साल के युवक की आंखों में बार-बार लाली आ रही थी। नजर कमजोर हो रही थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आई ड्रॉप्स व टैबलेट्स से अस्थायी राहत मिली। एक युवक की आंख में एक सेंटीमीटर का जीवित पैरासाइट या परजीवी घुस गया था। इससे युवक के आंखों में लाली आ गई। उसकी दृष्टि भी कमजोर होने लगी थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जब मरीज ने एम्स भोपाल के नेत्र विभाग में दिखाया तो डाॅक्टरों ने उसे स्टेराॅयड आई ड्राॅप्स व टैबलेट्स खाने के लिए कहा। इससे उसे कुछ दिन के लिए राहत मिली। बाद में उसकी दृष्टि अधिक तेजी से कमजोर होने लगी।